राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया लघु उद्यम का शुभारंभ

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

कुमाऊँ यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) की बहनों के सखी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा मशरूम, अचार , गुलाब जूस इत्यादि के उत्पादन हेतु खाद्य एवम प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखंड द्वारा ट्रेनिंग ले कर बहनों के लघु उद्यम का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर समूह के सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए तथा सरकार द्वारा समूहों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को समझाया गया।

इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के सहयोग से सशक्त होने और आत्मनिर्भरता की कदम बढाने पर सराहना करते हुए कहा कि आज हमारे पहाड़ की बहने विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं और सच्चाई तो यह है कि पहाड़ के जीवन रीढ़ की महिलाएं ही होती हैं।
उन्होंने कहा राज्य के युवा व यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे कि वह अपनी आर्थिकी को मजबूत करते हुए सशक्तिकरण की और बढ़ते हुए राज्य का नाम रोशन करें।

उन्होंने कुँआऊ के निवासी चंद्रमोहन नेगी का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग व प्रयास से महिलाएं साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है तथा विभिन्न प्रकार के उत्पादों का प्रशिक्षण लेकर के अपनी आजीविका को मजबूत बना रही हैं।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष द्वारा सखी महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सहित समूह की विभिन्न महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का निरीक्षण किया व मशरूम उत्पादन कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि आयोग उनके लिए प्रयास करेगा कि किस प्रकार से उनके द्वारा तैयार उत्पादों को अधिक से अधिक बाजार मिल सके।

इस अवसर पर समूह की अध्यक्ष दर्शनी नेगी, सचिव कृष्णा राणा, उपाध्यक्ष आशा नेगी, निर्मला कठैत पंडित महिमानंद भट्टकोटी, डॉ शशि कण्डवाल, जितेन्द्र, रेणु सहित अन्य महिलांए उपस्थित रही।

157 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *