मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में AAP के प्रदेश उपाध्यक्ष DK Pal, प्रदेश संयुक्त सचिव रविंदर कुमार कश्यप, पूर्व AAP नेता एवं ऑटो नेता खुर्शीद अहमद और पूर्व जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता INTEC महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता एडवोकेट राकेश राजपूत ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल ने किया।
इस दौरान DK Pal ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल ने कहा कि नए साथियों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

