गुरुद्वारा श्री. गुरु हरकृष्ण साहिब की प्रबंधक कमेटी ने डॉ. जसविंदर सिंह गोगी को किया सम्मानित

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब, पटेलनगर की प्रबंधक कमेटी द्वारा महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिख समाज की सेवा, समर्पण, भाईचारे और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है।

उन्होंने कहा, “गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब की प्रबंधक कमेटी द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज और मानवता की सेवा के लिए एक नई जिम्मेदारी और प्रेरणा है। गुरु साहिब की शिक्षाएं हमें जरूरतमंदों की सेवा करने, सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करने तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत करने का संदेश देती हैं।”

डॉ. गोगी ने कहा कि देहरादून की सामाजिक एकता और भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी समुदायों को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करना तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून सदैव सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और जनसेवा के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमोहनिंदर सिंह, सचिव सरदार जगजीत सिंह, उपाध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार बी.एम. सिंह, सरदार अमनदीप सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह एवं सरदार रविंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

8 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *