देहरादून के अधिवक्ताओं को टोल टैक्स से छूट देने की मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ता राकेश पाल ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव को पत्र भेजकर देहरादून के अधिवक्ताओं को टोल टैक्स से छूट प्रदान किए जाने की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि मई 2026 में हुए स्थानीय प्रशासन एवं बार एसोसिएशन के समझौते के बाद मुजफ्फरनगर जिले के चार प्रमुख टोल प्लाजा, जैसे काजीखेड़ा, रोहाना और छपार आदि पर स्थानीय अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल शुल्क से छूट दी गई है।

पत्र में कहा गया है कि यह छूट राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा सभी अधिवक्ताओं के लिए घोषित नहीं है, बल्कि मुजफ्फरनगर स्थानीय प्रशासन एवं बार एसोसिएशन के बीच की स्थानीय व्यवस्था है।

राकेश पाल ने मांग की है कि इसी प्रकार बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं के हित में जिला प्रशासन एवं संबंधित टोल प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर देहरादून जनपद एवं आसपास के प्रमुख टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल टैक्स से छूट प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा अधिवक्ताओं को न्यायिक एवं विधिक कार्य के दौरान होने वाले नियमित आवागमन में महत्वपूर्ण आर्थिक राहत प्रदान करेगी।

150 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *