उत्तराखंड के मदरसों में रामायण पढ़ाने पर सपा सांसद का बड़ा बयान, सरस्वती शिशु मंदिर को लेकर पूछा सवाल

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तराखंड के मदरसों में बच्चों को आगामी सत्र से रामायण का पाठ पढ़ाया जाएगा. मदरसों में रामायण की पढ़ाई के फैसले पर सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि फैसले को मुसलमान स्वीकार नहीं करेगा. मदरसे इस्लामी शिक्षा देने का काम करते हैं. इसलिए मदरसों पर जबरन दूसरी शिक्षा नहीं थोपी जा सकती.

उन्होंने कहा कि कल अगर मैं कहूं सरस्वती शिशु मंदिर में हजरत गौस ए पाक जिलानी रहमतुल्लाह अलैह के बारे में पढ़ाया जाये तो क्या उत्तराखंड सरकार स्वीकार करेगी? उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हिंदू मुसलमान करने की आदत हो गयी है. सपा सांसद ने कहा कि हिंदू मुसलमानों के बीच विवाद पैदा कर मुख्यमंत्री धामी बीजेपी में बड़े नेता बनना चाहते हैं.

मदरसा सिलेबस से मुगलों को हटाये जाने पर उन्होंने कहा कि इतिहास को छिपाया नहीं जा सकता. मुगल शासकों ने अच्छे काम के साथ खराब काम भी किए हैं. पाठ्यक्रम बदलने से 900 साल के इतिहास को छिपाया नहीं जा सकता. डॉ एसटी हसन ने कहा कि आज के समय में भी अच्छाइयां और बुराइयां हैं. इसलिए इतिहास नहीं बदला जा सकता. अब अगर आप ताजमहल और लाल किला को मंदिर बताने लगे तो हिन्दू मुस्लिम के बीच दूरियां बढ़ती हैं. ऐसा करने से नुकसान देश का होता है.

164 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *