दिल्ली में 700 साल पुरानी मस्जिद पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, दरगाह-कब्रिस्तान भी किए गए जमींदोज़

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

दिल्ली के महरौली इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. महरौली में 700 साल पुरानी अखुजी मस्जिद को जमींदोज़ कर दिया गया है. साथ ही मदरसे पर भी बुलडोज़र कार्रवाई की गई है. DDA और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने मिलकर ये कार्रवाई की है. सुबह महरौली इलाके की गलियों में अचानक बड़ी तादाद में दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई. जहां संजय वन जो कि कई एकड़ में फैला हुआ है, वहां पर मजहबी जगहों को दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा तोड़ा गया. संजय वन के इलाके में कई मजार और दरगाह पहले से बने हुए हैं.

30 जनवरी को DDA ने जो डिमोलिशन मुहिम चलाई, उसमें संजय वन के दिल्ली विकास प्राधिकरण की जमीन पर बना मंदिर, दरगाह, कब्रिस्तान को पूरी तरह तोड़ दिया गया. बता दें कि, कुतुबुद्दीन अल्तमश के दौर की मस्जिद है, जिसको जिन्नातों वाली मस्जिद भी कहा जाता है. वहीं इस कार्रवाई की जद में यहां पर लंबे वक्त से चल रहा मदरसा भी आया है. बताया जा रहा है कि सुबह तड़के 4:00 बजे बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई थी. ख़बर आने के बाद से किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई. यहां तक कि मीडिया को भी 1 किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया. इलाके में किसी तरह का आपसी माहौल खराब न हो, इसीलिए दिल्ली पुलिस ने मंगल की सुबह ही बड़ी तादाद में पहुंचकर धार्मिक स्थलों का डिमोलिशन किया

इस एक्शन के बाद लोगों का कहना है कि, यहां की दरगाह काफी पुरानी है और मंदिर भी दशकों पुराना है. जिससे ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई से हिंदू और मुस्लिम दोनों मजहब के लोगों की अकीदत को चोट पहुंची है और दोनों ही धर्म के लोगों ने इस कार्रवाई से नाराजगी जाहिर की है. हालांकि, इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

430 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *