मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
पौड़ी। पूरे प्रदेश में भाई बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्यालय पौड़ी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की और भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन दिया।
खासतौर पर इस दौरान छोटे बच्चों में भी रक्षाबंधन को लेकर उत्साह देखने को मिला। चली आ रही परंपरा के तहत विधि विधान के साथ बहनों ने रोली, तिलक, चंदन, टीका राखी और मिठाई से सजी थाली में दीप जलाकर भाइयों की आरती उतार उनके लंबे जीवन तथा सुख समृद्धि को लेकर जहां कामना की तो वहीं भाइयों ने जाता संभव उपहार देकर बहनों को आजीवन उनके मान सम्मान और रक्षा का वचन दिया।
सुबह से ही अपने-अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बहाने आतुर देखी। बहनों ने भाइयों की कलाई के लिए सुंदर राखियों की खरीदारी की हुई थी। धार्मिक मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान विष्णु के आठवें अवतार कृष्ण और सुभद्रा से इस पर्व की शुरुआत हुई।
वहीं पारंपरिक चली आ रही रीती को आगे बढ़ते हुए हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार को आज बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
