देहरादूनः 20 अक्टूबर को होगा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, मिलेगी ये सुविधा

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः  उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लाखामंडल जिला देहरादून में आने वाली तारीख़ 20 अक्टूबर दिन रविवार को  एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

इस शिविर में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति उपस्थित रहेंगे तथा देहरादून ज़िले की समस्त विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित होंगे जो अपनी सभी योजनाओं से आपको अवगत कराएँगे तथा अधिकतम योजनाओं का लाभ देंगे तथा विकलांग प्रमाण पत्र वह अन्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्र भी इस शिविर में बनाए जाएंगे ।

इस शिविर में ग्राफिक ऐरा देहरादून की ओर से मेडिकल कैंप लगाया जाएगा जिसमें फिजीशियन ,हड्डी के डॉक्टर, कान और आँख के डॉक्टर ,महिला रोग विशेषज्ञ व दाँतों के डॉक्टर भी उपस्थित रहेंगे तथा शिविर में नि शुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन आदि की जाँच की जाएगी और ECG टेस्ट भी किया जाएगा तथा सभी को मुफ़्त में दवाइयां दी जाएंगी ।इसके अतिरिक्त शिविर में आँखों की जाँच करके निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगे ।शिविर में सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी ।

शिविर में वरिष्ठ नागरिकों ,महिलाओं , विकलांगों ,श्रमिकों ,बच्चों आदि को सामग्रियों का वितरण किया जाएगा ।अतः सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि वे आने वाली तारीख़ 20 अक्टूबर दिन रविवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लाखामंडल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएँ।

313 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *