मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून :छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमे मुख्य मांगें यह थी कि देहरादून के सभी क्लब व बार रात 11:00 बजे तक बंद किए जाएं, इनमें रात 10:00 बजे के बाद डी॰जे॰ भी बंद किया जाए, 21 वर्ष से कम आयु वालों को क्लब में एंट्री ना मिले क्योंकि अंदर बार में सबके साथ इन बच्चों को भी शराब का सेवन कराया जाता है और क्लब में बाउंसरों को सुरक्षा के लिए रखा जाता है किंतु आए दिन ये बाउंसर ही लोगों के साथ मारपीट करते हैं तो इनका भी वेरिफिकेशन किया जाए।
छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन पे आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन भी इन बार व क्लबों को शय देता है और इनके ख़िलाफ़ कोई क़ानूनी कार्यवाही नहीं करता है और साथ ही बताया कि शनिवार और रविवार को वो अपनी टीम के साथ रात में चेक करेंगे और अगर किसी भी क्लब या बार में कुछ भी अनुचित पाया गया या समय अनुसार अगर ये बंद नहीं हुए तो पूरा छात्रसंघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
इस दौरान सौरभ सेमवाल, स्वयं रावत, सौरभ पोखरियाल, आदित्य राणा, हर्ष राणा, नितिन नेगी सहित आदि कई छात्र मौजूद थे।
