मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तरकाशी के पवाणी गांव के अग्निकांड पीड़ितों के लिए देहरादून से राहत सामग्री रवाना
उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी ने आज देहरादून से राशन और कंबल से भरी राहत सामग्री रवाना की।
राहत वाहन को आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा गौड़ सिसौदिया और देहरादून महानगर अध्यक्ष संजय छेत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर युवा नेता शुभम कुमार भी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि 24 नवंबर को पवाणी गांव में लगी भीषण आग में 33 मकान जलकर राख हो गए थे, जिससे 58 परिवार बेघर हो गए थे। कड़ाके की ठंड में इन परिवारों के सामने भोजन, कपड़े और छत का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
राहत सामग्री में आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, बिस्कुट, बच्चों के लिए दूध, गर्म कंबल और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं शामिल हैं। यह सामग्री सीधे मोरी तहसील प्रशासन और गांव के लोगों के सहयोग से पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।
उमा गौड़ सिसौदिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी ने कहा।
“पवाणी गांव की घटना ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। एक ही शाम में 58 परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। ठंड में खुले आसमान के नीचे रह रहे उन परिवारों तक मदद पहुंचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
आम आदमी पार्टी सिर्फ बयानबाजी नहीं करती, हम जमीन पर मदद करने में विश्वास करते हैं। हमारी मांग है कि सरकार पीड़ित परिवारों को तत्काल पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता, मुआवजा और पुनर्वास की ठोस योजना दे। जब तक हर परिवार को छत नहीं मिल जाती, पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।”
संजय छेत्री, महानगर अध्यक्ष, देहरादून, आम आदमी पार्टी ने कहा –
“हमने देहरादून से राहत सामग्री का पहला वाहन रवाना किया है, यह सिर्फ शुरुआत है। पवाणी गांव दुर्गम क्षेत्र में है, वहां तक मदद पहुंचाना आसान नहीं है, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर मुश्किल रास्ते को पार करके वहां पहुंचेंगे।
मैं देहरादून की जनता से भी अपील करता हूं कि इस दुख की घड़ी में पवाणी गांव के भाई-बहनों की मदद के लिए आगे आएं। एक कंबल, एक बोरी राशन भी किसी परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है। हम इस गांव को दोबारा बसाने तक चैन से नहीं बैठेंगे।
उत्तरकाशी एक आपदा ग्रस्त जिला है। यहां भूकंप, बाढ़ और मोरी, त्यूणी आदि क्षेत्रों में प्रतिवर्ष अग्निकांड की कई घटनाएं होती हैं। इसके बाद भी उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में अग्निशमन के हवाई इंतजाम न होना सरकार की घोर लापरवाही का उदाहरण है।
पवाणी में अगर समय पर हवाई अग्निशमन की सुविधा होती, तो इतने घर जलने से बच जाते। सड़क से दमकल को पहुंचने में 3-4 घंटे लग जाते हैं, तब तक सब कुछ राख हो जाता है।
मैं सरकार से मांग करता हूं कि आने वाले समय में उत्तरकाशी में तत्काल हेलीकॉप्टर से अग्निशमन (Aerial Firefighting) और एयर एंबुलेंस की तैनाती की जाए। ताकि भविष्य में किसी भी गांव को पवाणी जैसा दर्द न झेलना पड़े और बीमार व घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता मोरी और पवाणी गांव में लगातार संपर्क में हैं और जरूरत के हिसाब से राहत सामग्री की दूसरी खेप भी जल्द भेजी जाएगी।
