मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून पुलिस 90 दिनों में नही दर्ज कर पाई FIR , पीड़ित ने लगाई ST आयोग तथा मानवाधिकार आयोग से न्याय की गुहार और साथ ही प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट से भी लगाई मदद करने की गुहार । हरिपुर , कालसी , देहरादून निवासी सुमित कुमार पूर्व एन सी सी कैडेट ने ST आयोग तथा मानवाधिकार आयोग से न्याय की गुहार और साथ ही प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट से मदद करने की गुहार लगाते हुए बताया कि दिनांक 28 दिसंबर 2023 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया , व्यस्त होने के कारण मेरे द्वारा टैक्स मैसेज व्यक्ति को भेजकर बात जाननी चाही।
जिसके जवाब में व्यक्ति द्वारा लिखित रूप से टैक्स मैसेज भेजकर गन्दी गन्दी गालियां दी गई इसके बाद बिना देरी के मेरे द्वारा एस एस पी महोदय देहरादून तथा थाना कालसी की आधिकारिक मेल आईडी पर अपनी शिकायत अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने हेतु भेजी परंतु आज वर्तमान तिथि तक पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ ना तो मुकदमा पंजीकृत किया गया और ना ही पंजीकृत अभियोग की प्रति मुझे उपलब्ध कराई गई हैं।
इस शिकायत के 90 दिन बाद कोई भी कार्यवाही ना होते देख मेरे द्वारा दिनांक 02 अप्रैल तथा 03 अप्रैल को माननीय अनुसूचित जनजाति आयोग उत्तराखंड तथा मानवाधिकार आयोग उत्तराखंड से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही आयोग से त्वरित FIR दर्ज कर निशुल्क प्रतिलिपि उपलब्ध कराने , लगातार हो रहे उत्पीड़न के चलते मुआवजे / क्षतिपूर्ति की मांग तथा विभागीय जांच की भी मांग की कि क्यू 90 दिन से अधिक समय बीतने पर भी पुलिस FIR दर्ज करने में असमर्थ हैं। पीड़ित द्वारा इस प्रकरण पर प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश चंद्र डालाकोटी से भी मदद की गुहार लगाई।
