मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
सहारनपुर को मिला नया डीआईजी, आशीष तिवारी ने संभाली कमान
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में सहारनपुर परिक्षेत्र को नया डीआईजी मिल गया है। तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ में तैनात डीआईजी आशीष तिवारी को सहारनपुर परिक्षेत्र का नया डीआईजी बनाया गया है।
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी सूची में सहारनपुर परिक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
अब तक सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी रहे अभिषेक सिंह को आगरा परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह आशीष तिवारी सहारनपुर रेंज का कार्यभार संभालेंगे।
इसके अलावा अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी को लखनऊ परिक्षेत्र भेजा गया है, जबकि आगरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय को अलीगढ़ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है।
इस बड़े फेरबदल में वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा और गाजियाबाद जैसे अहम कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए हैं।
सहारनपुर में नए डीआईजी के आने से जिले के साथ-साथ पूरे परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


