दिल्ली में नमाज अदा करते हुए लोगों को पुलिसकर्मी ने मारी लात, रालोद नेता ने की बड़ी मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में सड़क पर नमाज अदा कर रहे कुछ लोगों को दिल्ली पुलिस के एक जवान ने कथित तौर पर लात मारी. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया. वहीं इस मामले में अब राष्ट्रीय लोकदल के नेता रोहित अग्रवाल ने बड़ी मांग की है. रालोद नेता ने कहा कि यह गलत है, पुलिस वाले पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए, नमाज पढ़ते हुए व्यक्ति पर हमला करना पूर्णता अत्याचार है.
वहीं इस मामले को बढ़ता देख दिल्ली पुलिस ने नमाज अदा करने वालों को लात मारने वाले उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है. इस मामले पर पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम के मीणा ने कहा,”इस घटना में वीडियो में दिख रहे पुलिस चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है.” एमके मीणा ने कहा कि घटना के संज्ञान के आते ही पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी थी.
बता दें कि यह घटना जुमे की नमाज के दौरान दोपहर करीब दो बजे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास की है. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क अवरुद्ध कर दी थी. कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. कथित वीडियो में देखा जा सकता है कि एक उपनिरीक्षक सड़क पर नमाज अदा करते हुए लोगों को लात मार रहा है.
इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दिन में डीसीपी ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को ‘शर्मनाक’ करार दिया. दिल्ली कांग्रेस ने एक्स ने पोस्ट कर कहा, “बेहद शर्मनाक! सड़क पर नमाज अदा करते नमाजियों को दिल्ली पुलिस का जवान लात से मार रहा है. इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है.”

205 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *