मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में गढ़वाल मंडल की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित नर्सिंग आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मुकदमे वापस नहीं लिए तो कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस द्वारा गढ़वाल मंडल में विधानसभा वार अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द की जाएगी।
आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने मानव और वन्यजीव संघर्ष, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं और ट्रैफिक जाम जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड, नीट पेपर लीक और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भी भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है, जिससे आम जनता परेशान है। प्रेस वार्ता में पुष्पा पंवार, निधि नेगी, पूनम सिंह, अनुराधा तिवारी सहित कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
