दून में हाईप्रोफाइल जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 18 गिरफ्तार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के महावीर अपार्टमेंट में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे पर छापा मारकर पूर्व पार्षद राकेश उर्फ तिनका समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया।

मौके से ₹3.10 लाख नकद, ताश की गड्डियां और डाइस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार फ्लैट मालिक रोशन लाल बंसल अपने ही घर में जुआ खिलवा रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देहरादून में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर क्षेत्र में एक हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। देर रात की गई इस छापेमारी में पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता राकेश उर्फ तिनका समेत 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की नगदी और जुए में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को गोपनीय सूचना मिली थी कि सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बड़े स्तर पर जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई और 5-6 मई की देर रात अपार्टमेंट में दबिश दी गई।

तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में जैसे ही पुलिस ने छापा मारा, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि फ्लैट रोशन लाल बंसल का है, जो अपने ही फ्लैट में अवैध रूप से जुआ खिलवा रहा था और खुद भी इसमें शामिल था।

बरामदगीः
– ₹3,10,600 नगद

– 4 गड्डी ताश (208 पत्ते)

– 20 डाइस

गिरफ्तार अभियुक्तः

– राकेश उर्फ तिनका (ऋषिनगर, रायपुर)

– रोशन लाल बंसल (झंडा बाजार)

– सुजल (झंडा बाजार)

– निक्कू कुमार (तिलक रोड)

– सन्नी पासवान (ब्राह्मणवाला)

– प्रीतम (ब्राह्मणवाला)

– सुनील (नालापानी)

– इंतजार (चंदन नगर)

– सौरभ जायसवाल (लक्खीबाग)

– विकास कुमार (झंडा बाजार)

– अरुण कुमार (ऋषिनगर)

– मुकेश (कांवली रोड)

– वाजिद खान (निरंजनपुर)

– सूरज पासवान (ब्रह्मपुरी)

– सुबोध पासवान (लक्खीबाग)

– दिलबर (करणपुर)

– हरीश (ऋषिनगर, सहस्त्रधारा रोड)

– कादिर (करगी)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सघन चेकिंग और सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

 

103 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *