उत्तराखंडः विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, इस अधिकारी को किया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

खाद्य विभाग मण्डी परिसर बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर का विपणन अधिकारी, रू0 50,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत अंकित करायी कि उनकी बन्नाखेड़ा में राईस मिल है, उनके द्वारा सरकारी धान को लेकर उसका चावल बनाकर सरकार को दिया जाता है जिसमें सरकार उनको कुटाई, बुलाई, सफाई आदि के पैसे देती है।

केन्द्र में तैनात मोहन सिंह टोलिया विपणन अधिकारी द्वारा उनसे 19.50 रूपये प्रति कुन्तल की दर से घूस मांगी जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है ।उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया.

टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 25-04-2024 को विपणन अधिकारी (Marketing inspector) मोहन सिंह टोलिया,निवासी केयर ऑफ कृष्ण कुमार संजय कालोनी मण्डी बाजपुर, जिला ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 50,000/- रूपये (पचास हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग बाजपुर ऊधमसिंहनगर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा ।

319 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *