देहरादून में स्कूल विवाद: बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा पर NAPSR ने डीएम से लगाई गुहार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर एनएपीएसआर ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

देहरादून।

रक्षा अनुसंधान विद्यालय एवं DAV पब्लिक स्कूल की लड़ाई मे पीस रहे बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरीफ खान ने शिक्षा सचिव, जिलाधिकारी को लिखा पत्र ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान के द्वारा लिखे गए पत्र मे मांग की गई है की रायपुर रोड़ सुन्दरवाला स्थित रक्षा अनुसंधान विद्यालय (RAV) का संचालन विगत कई वर्षों से हो रहा है जिसमे DRDO और सुन्दरवाला गाँव के आसपास के मध्यम व अति मध्यम परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

विगत 21अप्रेल को जब अभिभावक छुट्टी के समय जब अपने बच्चे स्कूल से लेने गए तो वहां RAV स्कूल की जगह DAV पब्लिक स्कूल का बोर्ड लगा था जिस पर अभिभावकों ने आपत्ति जताई कि आप बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूल को किसी अन्य ट्रस्ट या स्कूल के हाथों कैसे सौंप सकते हैं जबकि आपको अभिभावकों को विश्वाश मे लेकर पूर्व सूचना दी जानी चाहिए थी किन्तु DRDO के उच्च अधिकारियों ने स्पष्ट फरमान जारी कर दिया कि हमने यह स्कूल अब DAV पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट को दे दिया है उनसे हमारा करार 20 अप्रैल को हो चुका है आपके पास दो ही विकल्प हैं या तो आप अपने बच्चों को DAV पब्लिक स्कूल मे पढ़ाइये या फिर हम स्कूल बंद कर रहे हैं ऐसा हमे ऊपर से आदेश है ।

22 अप्रेल को DAV पब्लिक स्कूल ने ना सिर्फ अपनी सिक्योरिटी टाइट कर दी बल्कि अभिभावकों से नए एडमिशन के नाम पर भी 1100/ के स्थान पर 6400/ रुपये लिए गए और जब अभिभावकों ने बढ़ी फीस और अन्य महंगे होने वाले विषय मे DAV पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट से बात करनी चाही तो उनके द्वारा वहां अभिभावकों के लिए बाउंसर बुलाये गए ।

जबकि अभिभावकों की सिर्फ यही मांग थी कि चूंकि यह स्कूल ग्रामीण क्षेत्र मे होने के कारण निम्नवर्ग के लिए एक अच्छा विकल्प है और यदि इसे प्राइवेट हाथों मे सौंप दिया गया तो निजी स्कूल की महंगी शिक्षा शुल्क और विभिन्न मदों मे लिए जाने वाले अन्य अवैधानिक शुल्क का दबाव अभिभावकों पर इतना होगा कि हमे अपने बच्चों को स्कूल से निकालने के अवाला कोई और विकल्प नही बचेगा किन्तु उसी दिन से विरोधाभास को देखते हुए आये दिन कभी रक्षा अनुसंधान विद्यालय (RAV) एवं DAV पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों की छुट्टी की जा रही है किसके कारण 20 अप्रेल 2026 से आज दिनांक तक भी स्कूल द्वारा छुट्टी घोषित की जा रही है जिसके कारण बच्चों की शिक्षा नही हो पा रही है जो बच्चों को शिक्षा से वंचित करना है और यह शिक्षा के अधिकार का हनन है।

इसका सबसे ज्यादा प्रभाव छात्रों पर पड़ रहा है क्योंकि आये दिन स्कूल बंद होने के कारण उनका स्लेबस छूट रहा है RAV द्वारा कभी-कभी ऑनलाइन क्लॉस लगाई जा रही है किंतु जिनके दो या दो से अधिक बच्चे हैं उनके सामने अपने बच्चों की शिक्षा का संकट खड़ा हो गया है ।

जबकि नियमानुसार यदि स्कूल को स्थानांतरित या बन्द किया जाता है तो एक वर्ष पूर्व अभिभावकों को उसकी सूचना नोटिस और अखबार पब्लिकेशन के द्वारा दी जाती है किन्तु यहां ऐसा नही हुआ और विरधाभास के चलते बच्चों की सुरक्षा की चिंता भी सताने लगी है क्योंकि आजकल लगभग हर रोज स्कूल मे सुरक्षा कारणों से स्कूल द्वारा पुलिस को बुलाना पड़ता है जिसके कारण हम अभिभावकों के सामने अपने बच्चों की शिक्षा का और आये दिन होने वाले विरोधाभास से अपने बच्चों की सुरक्षा का संकट खड़ा हो गया है ।

अतः अनुरोध है कि हम अभिभावकों की चिंता और भय को समझते हुए और बच्चों की शिक्षा के नुकसान को देखते हुए उचित दिशा निर्देश देने की कृपा करें । ताकि हमारे बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा की व्यवस्था हो सके और उनको शिक्षा से वंचित ना होना पड़े ।

आरिफ खान (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

162 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *