मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
देहरादून में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की जनपद शाखा ने जिला अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में नव नियुक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आज गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जनपद शाखा देहरादून का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में देहरादून के नव नियुक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान का देहरादून जनपद का कार्यभार ग्रहण करने पर उनके कार्यालय में जाकर उनको पुष्प गुच्छ देकर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत करने वालो में ठाकुर शेर सिंह थापली, जयपाल सिंह, भीम खत्री, दीपचंद शर्मा, दिनेश जोशी, प्रमोद सैनी, टी एन जौहरी, आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक ठाकुर शेर सिंह ने जिलाधिकारी से कहा कि देहरादून में आपके लिए बहुत सारी चुनौतियां हैं। जिसमें भू माफियाओ का अधिपत्य,उनका विभागों से साठगांठ, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, बुजुर्गों की जमीनो पर कब्जे व अतिक्रमण, पर्यावरण, आदि मुख्य है। हम आशा करते हैं कि आप इन चुनौतियों का बहुत दृढ़ता के साथ सामना करेंगे। आपके इस कार्य में पेंशनर एसोसिएशन का आपको पूर्ण समर्थन एवं सहयोग रहेगा।
ठाकुर शेर सिंह, संरक्षक 89796 00557
