बुक बैंक के नौवें स्थापना दिवस पर सौ बच्चों को मिलेगा बस्ता : आरिफ खान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून : – नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) बुक बैंक के नौवें स्थापना दिवस पर लगभग सौ बच्चों को स्टेशनरी व बैग वितरित किये जाएंगे।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि एनएपीएसआर द्वारा हर साल मार्च मे अपने स्थापना दिवस के अवसर पर लगभग सौ बच्चों को स्टेशनरी वितरण की जाती है जिसके लिए एक बैठक एनएपीएसआर के रायपुर स्थित कार्यालय मे आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी कृष्ण कुमार अरोड़ा ने एवं संचालन संस्था के अध्यक्ष आरिफ खान ने किया।

इस वर्ष आयोजित होने वाले बुक बैंक स्थापना दिवस के कार्यक्रम हेतु सर्वसम्मति से तय किया गया कि कार्यक्रम 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार महावीर जयंती के अवसर पर मनाया जाएगा जिसमे बच्चों को स्टेशनरी वितरण करने के साथ ही बच्चों व अभिभावकों को ट्रैफिक नियमों के बारे मे नुक्कड़ नाटक एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जागरूक किया जाएगा।

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु करियर काउंसलर द्वारा उनकी काउंसलिंग की जायेगी और उनका मार्गदर्शन किया जाएगा, बच्चों को अवसाद व नशे की लत से बचाने हेतु मनोवैज्ञानिक जानेमाने मनोचिकित्सक पवन शर्मा द्वारा उनकी एवं अभिभावकों की काउंसलिंग की जाएगी साथ ही नगर निगम देहरादून की मुहिम RRR का शुभारंभ भी NAPSR BOOK BANK मे किया जाएगा ।

आज बैठक मे अपने विचार रखने तथा बुक बैंक स्थापना दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने विचारों, सुझावों, सहयोग से हमारा मार्गदर्शन के लिए बैठक मे शिक्षिका व समाज सेविका विभा नौडियाल, समाज सेविका अनुराधा भान, कविता खान, अफसाना सुल्तान, गार्गी नौडियाल, अमर सिंह,मनेंद्र साही,रामचन्द्र यादव,आलियाह खान इत्यादि का योगदान रहा।

95 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *