मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। सदी के महान गायक किशोर कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। सोमवार 25 मई 2026 को नवीन म्यूजिकल ग्रुप एवं किशोर कुमार के प्रशंसकों द्वारा चौथी बार जिलाधिकारी देहरादून और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गई कि महान गायक किशोर कुमार को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
प्रशंसकों ने कहा कि किशोर कुमार संगीत जगत के विश्वविद्यालय समान हैं और उनके गीत आज भी सबसे अधिक मंचों और समारोहों में गाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वर्ष 2024 और 2026 में रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।
इस दौरान किशोर दा के भक्त नवीन कुमार, मोहन सिंह नेगी, हेमा नेगी, कुमार दिनकर, छात्र ऋषभ, छात्र विकास और मेनका अरोड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।
