ओवैसी पहुंचे चंद्रशेखर आजाद के घर, समर्थकों ने लगाए ‘देखो कौन आया, शेर आया’ के नारे

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

ओवैसी पहुंचे चंद्रशेखर आजाद के घर, समर्थकों ने लगाए ‘देखो कौन आया, शेर आया’ के नारे

सहारनपुर। एआईएमआईएम प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को आजाद समाज पार्टी के मुखिया एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ सहारनपुर पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे दोनों सांसद छुटमलपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद के आवास पहुंचे।

हरिजन कॉलोनी की गली नंबर दो में स्थित आवास की गली संकरी होने के कारण ओवैसी की कार घर के गेट तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में वह कार से उतरकर पैदल ही चंद्रशेखर आजाद के साथ घर के अंदर पहुंचे।

ओवैसी के पहुंचते ही आवास के बाहर मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान ‘देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया’ के नारे गूंजते रहे। आवास के बाहर सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे, हालांकि दोनों सांसदों के अंदर जाने के बाद अन्य लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

ओवैसी यहां चंद्रशेखर आजाद के साथ लंच करेंगे। गठबंधन के ऐलान के बाद दोनों सांसदों की यह मुलाकात राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। इससे पहले दोनों सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर प्रशासन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप चुके हैं।

इस दौरान विनय रतन, अहसान कुरैशी, राव कैसर सलीम सहित अन्य समर्थक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

118 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *