मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तर प्रदेश के जिला बरेली मन्डल के ग्राम सभा मोहनपुर में हजरत इमाम हुसैन की यौमें पैदाइश के मुबारक मौके पर इमाम हुसैन समाजिक संस्था ने कई कार्यक्रम किए। संस्था ने जहां आंखों का निशुल्क कैंप लगाया तो वहीं गरीबों में कपड़े और बच्चों में मिठाइयां बांट कर यौमे पैदाइश मनाई। हज़रत इमाम हुसैन रजी.की यौमे पैदाइश के मौके पर पैगाम इमाम हुसैन सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. अख्तर आफाक खान कि सरपरस्ती में मुख्य कार्यालय मोहनपुर में यौमे पैदाइश मनाया गया। इस मौके पर संस्थापक हकीम आहिद हुसैन ने कार्यक्रम में कहा दुनिया को फिर चाहिए हुसैन जुल्म और नफ़रत मिटाने के लिए हज़रत इमाम हुसैन कि पैदाइश जालिमों और नफ़रत को मिटाने के लिए हुई।
कार्यक्रम में संस्था संरक्षक सैय्यद हैदर अली ने हज़रत इमाम हुसैन कि जिंदगी पर रोशनी डालते हुए कहा इमाम हुसैन कि पैदाइश होते ही जालिमों और नफरत करने वालो के हौसले पस्त हो गए जालिम आपके नाम से कांपते थे। इमाम हुसैन सच्चे समाज सेवी थे आप खुद भूंखे रह कर बेसहारा लोगों को खाना खिलाते थे इस मौके पर संस्था के पूर्व प्रदेश प्रभारी फय्याज खां ने कहा इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम हमेशा हक़ पर रहे और हमेशा हक़ परसतोऺ के साथ खड़े रहे और एक एक लम्हा ज़िन्दगी का हक़ परस्ती में गुजर और एक दिन हक की राह मे अपने मालीक ए हक से जा मिले उन्हीं की याद में आज कार्यक्रम में संस्था कि ज़ानिव से बेसहारा लोगों को कपड़े बांटे और बच्चों को मिठाई बांट कर खुशी मनाई।
इस मौके पर संस्था कि ज़ानिव से आंखो का निशुल्क जांच शिविर कैंप लगाया गया जिसमे डॉ. एम.खान हॉस्पिटल के डॉ. शाहलीन अहमद खान व डॉ. कमरून निशा ,हॉस्पिटल स्टाफ के साथ सैकड़ो लोगों कि आंखो कि मुफ़्त जॉच करके मुफ्त दवाई व चश्मे दिए गए। इस मौके पर संरक्षक सैय्यद हैदर अली, संस्थापक हकीम आहिद हुसैन, अध्यक्ष डॉ. अख़्तर आफाक खान,अबरार खान जरी वाले,महासचिव ताहिर अली खान,उपाध्यक्ष आमीन खान,फैसल हुसैन, आसिफ शेख, चंद पुर प्रधान जाहिद हुसैन, असलम खान, मुस्ताक मंसूरी,बब्लू भाई ऑक्स. फिरासत मंसूरी, सलीम खान, मकसूम खान,राशिद मंसूरी, इरशाद हुसैन, आबिद मियां, नवाब हुसैन,अजीम हुसैन आदि मौजूद रहे।
