कांवड़ियों की सेवा के साथ 5 परिवारों ने पेश की मानवता की मिसाल, नेत्रदान से 10 लोगों के जीवन में रोशनी की उम्मीद

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

कांवड़ियों की सेवा के साथ 5 परिवारों ने पेश की मानवता की मिसाल, नेत्रदान से 10 लोगों के जीवन में रोशनी की उम्मीद

सहारनपुर में रोशनी आई बैंक एवं रोशनी मानव सेवा ट्रस्ट का सेवा शिविर, कांवड़ यात्रियों को बांटे केले और शीतल जल

रिपोर्ट शाहनवाज खान

सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं, वहीं सहारनपुर-देहरादून रोड पर रोशनी आई बैंक एवं रोशनी मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित सेवा शिविर ने सेवा के साथ-साथ मानवता और नेत्रदान का भी महत्वपूर्ण संदेश दिया।

सेवा शिविर में कांवड़ यात्रियों को केले एवं शीतल जल वितरित किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंदों और विपरीत परिस्थितियों में फंसे लोगों की मदद कर संस्था के कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा का परिचय दिया।

संस्था के प्रबंधक ने बताया कि रोशनी आई बैंक एवं रोशनी मानव सेवा ट्रस्ट लंबे समय से नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था की पहल और जागरूकता अभियान से अब तक 5 परिवारों ने अपने दिवंगत प्रियजनों का नेत्रदान कराया है, जिससे 10 जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लौटने की उम्मीद बनी है।

नेत्रदान करने वाले परिवारों में सम्राट विक्रम कॉलोनी निवासी स्वर्गीय राजकुमार, बापूजी नगर निवासी स्वर्गीय  अनीता धमीजा, कपिल विहार पेपर मिल रोड निवासी स्वर्गीय  त्रिशला जैन, स्वर्गीय मनोरमा तथा बसंत विहार निवासी स्वर्गीय भारत भूषण चावला के परिवार शामिल हैं।

इन परिवारों ने अपने प्रियजनों के निधन की बेहद दुखद घड़ी में भी नेत्रदान जैसा साहसिक और मानवता से जुड़ा निर्णय लेकर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका यह निर्णय इस बात का संदेश देता है कि इंसान के जाने के बाद भी उसकी आंखें किसी दूसरे व्यक्ति की जिंदगी में उजाला ला सकती हैं।

संस्था की ओर से लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूक होने की अपील करते हुए कहा गया कि “नेत्रदान महादान है, क्योंकि किसी के जाने के बाद भी उसकी आंखों से किसी दूसरे के जीवन में रोशनी लौट सकती है।”

सेवा शिविर को सफल बनाने में मयंक अग्रवाल, कावेरी अग्रवाल, डॉ. दीपक शर्मा, अंशु जैन, रवि जैन, वंशिका जैन, पार्थ अग्रवाल, तरुण मल्होत्रा, दीपक, अनिल तलूजा, आंचल, अमरीश एवं पवन कुमार सहित अनेक सेवादारों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

रोशनी आई बैंक एवं रोशनी मानव सेवा ट्रस्ट ने सभी सहयोगी सदस्यों और सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा, मानव सेवा और नेत्रदान जागरूकता से जुड़े कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

41 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *