मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
हरिद्वार। शुक्रवार
मुख्यमंत्री के निर्देश एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, फुटपाथ और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में वाल्मीकि चौक (ललतारौ पुल) से देवपुरा चौक तक अभियान चलाकर 70 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। वहीं उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में हरकी पौड़ी से वाल्मीकि चौक तक अभियान चलाकर 50 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए।
प्रशासन ने बताया कि चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान नालियों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के साथ ही नालियों के ऊपर बने खोखे और ढाबों को भी ध्वस्त किया गया।
