मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। रिंग रोड स्थित 6 नंबर पुलिया के पास किसान भवन में पिछले 25 दिनों से चल रहे धरने को भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने समर्थन दिया। धरना ऑर्गेनिक खेती और उससे जुड़े कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस स्थिति से ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को भी भारी नुकसान हो रहा है।
धरने में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोम दत्त शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बीएस यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण तोमर, प्रदेश सचिव राजेश कश्यप, संगठन मंत्री चिरंजीव सहगल, इरशाद ठेकेदार, ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष तथा मीडिया सलाहकार सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे तथा अपना समर्थन दिया।
धरनारत किसानों ने बताया कि निदेशक ने 9 तारीख को वार्ता का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि यदि वार्ता में किसानों को न्याय मिलता है तो यह स्वागत योग्य होगा, अन्यथा आगे की रणनीति तय कर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
