लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश: पार्षदों पर आरोपों को लेकर कांग्रेस का विरोध

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। 28 फरवरी 2026

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संगठन के पार्षदों पर लगाए जा रहे झूठे, निराधार एवं राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित आरोपों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा झूठे आरोप लगाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि“हमारे पार्षदों पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं।

कांग्रेस के जनप्रतिनिधि सदैव संवैधानिक मर्यादाओं के भीतर रहकर जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं। विपक्ष की आवाज को दबाने और जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए इस प्रकार की झूठी कहानियां गढ़ी जा रही हैं। हम प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की अपेक्षा करते हैं तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।”

प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सूर्याकांत धस्माना ने अपने वक्तव्य में कहा कि“लोकतंत्र में असहमति और जनहित के प्रश्न उठाना कोई अपराध नहीं है। यदि कांग्रेस के पार्षदों की छवि खराब करने का प्रयास किया जाएगा तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। प्रशासन को चाहिए कि वह राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष जांच करे और झूठे आरोप लगाने वालों को कानून के दायरे में लाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।”

महानगर कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि संगठन कानून एवं संविधान में पूर्ण विश्वास रखता है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद अभिषेक तिवारी, वीरेंद्र बिष्ट, रोबिन त्यागी, अर्जुन सोनकर, कोमल वोहरा, मोनिका चौधरी, संगीता गुप्ता,मुकीम भूरा, जगदीश धीमन, संजय शर्मा, जितेंद्र तनेजा,विंकल अरोड़ा, सुमित्रा ध्यानी, राजीव पुंज,विपुल नौटियाल,अभिनव थापर,दीवान बिस्ट, अरुण बलूनी,नितिन रावत, स्वस्तिक चोपड़ा, पिया थापा, इलाइस अंसारी,वीरेंद्र पंवार, ललित बद्री, सुनील जयसवाल, अर्जुन पासी, शिवांशु जैसवाल, प्रमोद मुंशी, अनिल डोबरियाल, दीपक बिष्ट, शोभित तिवारी, लकी राणा, गुलशन, प्रवीण भारद्वाज, सौरभ शर्मा, मनीष गर्ग आदि मौजूद थे।

37 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *