मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। राष्ट्रीय सदभावना संघ देहरादून उत्तराखण्ड की ओर से 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर 14.08.2026 को समय 02:30 बजे स्थान नेहरू वार्ड, पुरानी जेल परिसर, निकट नई ज्युडिशियरी बिल्डिंग, हरिद्वार रोड, देहरादून में श्रमदान एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्रमदान किया गया एवं भारत के स्वतंत्रता सेनानियों का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उक्त पवित्र कार्यक्रम की सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई व कहा गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहना अति आवश्यक है, क्योंकि इससे हम सब में देश के प्रति देशभक्ति का भाव और अधिक उत्पन्न होता है और समाज को हमारे देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा अपने प्राणों की आहुति देकर हमें खुली हवा में सांस लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आजादी हमें कितनी मुश्किल से मिली है, इसका एहसास व प्रेरणा वर्तमान पीढ़ी को ऐसे ही कार्यक्रम से मिलती है।
कार्यक्रम के अन्त में समस्त उपस्थित लोगों एवं समस्त मीडिया बन्धुओं का सदभावना संघ देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।
इस अवसर पर डा० अलमासुद्दीन सिद्दीकी एडवोकेट, रज़िया बेग पूर्व चेयर पर्सन बार काउन्सिल ऑफ उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी लताफत हुसैन, हसन मंसूर सीनियर एडवोकेट, शाहिद हसन एडवोकेट, रेशमा एडवोकेट, हाजरा एडवोकेट, रेहाना एडवोकेट, हिना मलिक एडवोकेट, मोना खान एडवोकेट, अरशद एडवोकेट, शाईस्ता सिद्दीकी एडवोकेट, अफशा, नासिर अली, शाईना एडवोकेट तथा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक अमित चौधरी, अनिल कुमार, राजेन्द्र व अरविन्द आदि उपस्थित हुए।


