वाल्मीकी धर्मशाला निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, समाज की वर्षों पुरानी मांग हो रही साकार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। वार्ड संख्या 25, इंद्रेश नगर स्थित वाल्मीकी बस्ती में निर्माणाधीन वाल्मीकी धर्मशाला का आज देहरादून के यशस्वी महापौर सौरभ थपलियाल ने स्थलीय निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, अंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष संयम कुमार ने बताया कि वाल्मीकी समाज की इस वर्षों पुरानी मांग को पूरा कराने के लिए उन्होंने लगातार जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष विषय को प्रमुखता से उठाया।

धर्मशाला निर्माण के संबंध में आवश्यक मांग-पत्र एवं पत्राचार उन्होंने स्वयं राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मखवाना तथा महापौर सौरभ थपलियाल को समय-समय पर सौंपे और लगातार इस विषय की पैरवी की।

संयम कुमार ने कहा कि भगवत प्रसाद मखवाना द्वारा भी निरंतर पत्राचार एवं विशेष प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप महापौर सौरभ थपलियाल के सहयोग से वाल्मीकी धर्मशाला के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली और आज उसका निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर खुनियाल, भाजपा अंबेडकर नगर मंडल के मंडल महामंत्री निखिल पार्चा, क्षेत्रीय पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संयम कुमार ने कहा कि वाल्मीकी धर्मशाला का निर्माण समाज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह भवन भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने इस जनहितकारी कार्य में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित के मुद्दों को आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ उठाते रहेंगे।

95 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *