मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण की घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग
देहरादून, उत्तराखंड। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित कर हल्द्वानी के रामलीला मैदान में दिनांक 8 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल जनसभा के उपरांत कथित रूप से किए गए शुद्धिकरण कार्यक्रम की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। साथ ही एससी एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
मदनलाल ने ज्ञापन में कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया था। जनसभा के उपरांत कुछ लोगों द्वारा रामलीला मैदान में गंगाजल एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने की बात सामने आई है। इस घटना को लेकर मीडिया एवं सार्वजनिक विमर्श में लगातार चर्चा हो रही है।
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति को आधार बनाकर उसके द्वारा उपयोग किए गए सार्वजनिक स्थल को अपवित्र मानना सामाजिक समानता, संवैधानिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता के विरुद्ध है। मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हैं और उनका इस प्रकार अपमान किया जाना अत्यंत गंभीर विषय है। ऐसी घटनाएं समाज में जातिगत एवं सामाजिक वैमनस्य को बढ़ावा दे सकती हैं तथा उत्तराखंड की शांतिपूर्ण एवं समरस सामाजिक परंपरा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से निम्न मांगें की गईं—
– रामलीला मैदान में कथित रूप से किए गए शुद्धिकरण कार्यक्रम की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
– कार्यक्रम में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट सहित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए।
– यदि जांच में किसी राजनीतिक दल अथवा संगठन से जुड़े व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
– घटना से संबंधित वीडियो फुटेज, सोशल मीडिया सामग्री एवं अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच में शामिल किया जाए।
– भविष्य में जातिगत एवं सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक पुलिस एवं प्रशासनिक कदम उठाए जाएं।
प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने कहा कि उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय राज्य में जाति एवं सामाजिक आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव अथवा अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस संविधान में निहित समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है।
मदन लाल ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए निष्पक्ष जांच करेगा तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
मदन लाल ने कहा कि ऐसे लोग जो लगातार “सर्व धर्म समभाव” की भावना को समाप्त करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को यदि 24 घंटे के अंतर्गत गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिस मुख्यालय पर अनशन में बैठूंगा।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, नोहर सिंह, प्रदेश महासचिव सुलोचना देवी, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी शीशपाल, आकाशदीप यशराज कांग्रेस जन साथ रहे।
