मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून IG प्रकरण के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय का घेराव एवं पुतला दहन
आज National Students’ Union of India (NSUI) के जिला अध्यक्ष Himanshu Rawat के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देहरादून में हाल ही में सामने आए IG प्रकरण के विरोध में पुलिस मुख्यालय के सामने IG का पुतला जला कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस मुख्यालय का घेराव करते हुए संबंधित IG अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की तथा उनके पुतले का दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
NSUI के जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत ने कहा कि यह घटना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहाँ एक ओर देहरादून पुलिस ऑपरेशन प्रहार चला रही है वहीं दूसरी ओर आई.जी गढ़वाल राजीव स्वरूप स्वयं बार क्लबों नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं। राजीव स्वरूप पहले भी विवादित परिस्थितियों में पाये गए है और उन्होंने आईजी गढ़वाल की संपत्तियों की भी जांच की माँग की है।
उन्होंने मांग की कि:
– संबंधित IG अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए
– मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए
– दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
NSUI ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन राज्यभर में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा वहाँ पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष DAV सिद्धार्थ अग्रवाल छात्रसंघ अध्यक्ष DBS हर्ष राणा,सौरव सेमवाल ,नितिन, कबीर मलिक, मयंक रावत, दक्ष मुकेश, स्वयं, ऋतिक, अभिनव, आकर्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
