प्रेमनगर में विस्थापितों की रजिस्ट्री का मुद्दा गरमाया, अभिनव थापर ने समाधान का रोडमैप बनाने की बात कही

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

05 अक्टूबर 2026, देहरादून

‘जन की बात’ से प्रेमनगर में विस्थापितों की रजिस्ट्री के समाधान का रास्ता निकलेगा : अभिनव थापर

प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप

देहरादून। कैंट विधानसभा के अंतर्गत प्रेमनगर विंग-3, एमडीडीए पार्क के सामने स्थित बारात घर में ‘जन की बात, अभिनव थापर के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनता से सीधा संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों एवं मातृशक्ति को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि ‘जन की बात’ का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की दिशा में ठोस रोडमैप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और सुझावों से ही समाधान का रास्ता निकलेगा।

अभिनव थापर ने कहा कि प्रेमनगर में विस्थापितों की रजिस्ट्री की समस्या एक महत्वपूर्ण जनमुद्दा है। कांग्रेस सरकार के समय 17 रजिस्ट्रियां करवाकर इस दिशा में कार्य शुरू किया गया था, किंतु पिछले एक दशक से भाजपा सरकार द्वारा इस कार्य को आगे नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि ‘जन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से विस्थापितों की रजिस्ट्री की समस्या को विस्तार से समझते हुए इसके समाधान का रास्ता निकालने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं, शिक्षा, नालों की सफाई, पेयजल, जलभराव सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाएगा।

अभिनव थापर ने कहा कि जनता से मिले सुझावों और स्थानीय स्तर पर सामने आई समस्याओं के आधार पर एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा, ताकि इन मुद्दों के समाधान के लिए व्यवस्थित एवं चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा, देहरादून में पिछले कई दशकों से भाजपा के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के बावजूद क्षेत्र की अनेक मूलभूत जनसमस्याएं आज भी बनी हुई हैं। इन समस्याओं को केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रखने के बजाय जनता के साथ सीधा संवाद कर इनके समाधान की दिशा में ठोस पहल आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि ‘जन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनने, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करने और समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास है।

कार्यक्रम का संचालन प्रेमनगर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि जी ने किया। कार्यक्रम में प्रेमनगर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट जी, वाल्मीकि सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष देसाई जी, मांगेराम जी, अनूप शर्मा जी, ललिता शर्मा जी, चंद्रमोहन शर्मा जी, भुवनेश तलवार जी एवं सुरेंद्र लांबा जी सहित क्षेत्र की मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं एवं सुझावों को सामने रखा।

“जनता की बात, जनता के साथ — समाधान की ओर एक कदम।”

17 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *