मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
पुरोला/उत्तरकाशी, 14 सितंबर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुरोला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित महिला आरोपी मैराज को देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मई 2026 में डामटा बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान सहसपुर निवासी मैराज की कथित संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी के बाद 13 सितंबर को खुशहालपुर चौक, सहसपुर से मैराज को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक मैराज के खिलाफ वर्ष 2017 से 2026 तक एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में नशा तस्करी की पूरी श्रृंखला की जांच कर रही है।
