मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
डोईवाला। मानवता की मिसाल पेश करते हुए ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ के सदस्य योगेश सिंगारी ने हिमालयन जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती एक गंभीर मरीज के लिए एसडीपी (Single Donor Platelets) दान किया।
जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग निवासी 54 वर्षीय जगपाल सिंह फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज के दौरान उनकी प्लेटलेट्स काउंट बेहद कम हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने तत्काल B पॉजिटिव एसडीपी की आवश्यकता बताई। मरीज के परिजनों ने ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ के अध्यक्ष साकिर हुसैन से सहायता मांगी।
सूचना मिलते ही समिति के सदस्य योगेश सिंगारी अस्पताल पहुंचे। जरूरी मेडिकल जांच के बाद वे एसडीपी डोनेट करने के लिए उपयुक्त पाए गए और करीब चार घंटे की प्रक्रिया पूरी कर मरीज के लिए एसडीपी दान किया। इस दौरान वरिष्ठ ब्लड वालंटियर दलजीत सिंह भी मौजूद रहे।
समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने योगेश सिंगारी के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह योगदान मानवता की सच्ची मिसाल है।
