मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
विकासनगर में मुस्लिम सेवा संगठन के पछवा दून अध्यक्ष अय्यूब हसन के नेतृत्व द्वारा द्वारा जिलाधिकारी परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया। ये ज्ञापन उपजिलाधिकारी विकासनगर को ग्रह मंत्रालय द्वारा मुहम्मद स०अ०व० के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर कार्रवाई करने के लिए सौंपा गया।
जिसमें लिखा था कि स्वामी स्वयं को डासना मंदिर का महंत बताता है तथा जिसका नाम नरसिंघानंद सरस्वती है के द्वारा गाजियाबाद में अंतिम इशदूत मुहम्मद स०अ०व० के बारे में अत्यंत ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जो की अशोभनीय ही नहीं अपितु असहनीय भी है। महामहिम मुहम्मद स०अ०व० ना केवल मुसलमानों के बल्कि विश्व के अनेक लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। नरसिंघानंद के इस वक्तव्य से विश्व के समस्त मुसलमानों तथा प्रबुद्ध व्यक्तियों को ठेस – पहुंची है। ऐसा नहीं है की यह व्यक्ति पहली बार इस तरह की बयानबाजी कर रहा है।
पूर्व में भी इस व्यक्ति द्वारा मुस्लिमों को मारने काटने की धमकी, मुस्लिम धर्म पर अभद्र टिप्पणियां तथा अंतिम इशदूत मुहम्मद स०अ०व० पर अभद्र टिप्पणी की गई है तथा इस पर विभिन्न न्यायालयों में मुकदमें पंजीकृत है। परन्तु अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा इस पर कड़ी कार्यवाही नहीं की गई है जिससे प्रतीत होता है की इस व्यक्ति को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है जिसके सानिध्य में यह व्यक्ति इस तरह की हरकतें कर हमारे देश को सांप्रदायिक दंगों ५ की आग में झोकेने का प्रयास कर रहा है।
महामहिम इस पत्र के माध्यम से आप से अनुरोध है की ग्रह मंत्रालय को नरसिंहानंद के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही कर उक्त व्यक्तियो की गिरफ्तारी हेतु आदेशित करने का कष्ट करें क्योंकि ये व्यक्ति ना केवल मुसलमानों के लिए अपितु देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है।
