पोएट्री मेले में कई युवा कवियों ने प्रस्तुत की अपनी कविताएं

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: निरावधी ओर से आयोजित पोएट्री मेले में आज कवियों ने कविता पाठ कर माहौल कवितामय कर दिया। जहां एक और शौर्य, भक्ति, वीर आदि रसों में कविता पाठ किया गया वहीं हास्य कवियों ने भी खूब रंग जमाया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा की नेशनल वाइस प्रेसिडेंट नेहा जोशी एवं बतौर विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री उद्यमिता विनोद उनियाल मौजूद रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर श्रीमती विनोद उनियाल ने उत्तराखंड आंदोलन पर लिखी अपनी कविता भी पढ़ी।
इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे मशहूर कवि मोहित शौर्य ने अपनी लाजवाब कविताओं से लोगों को मजबूर कर दिया तालियां बजाने के लिए और पूरा हॉल तालिया की गूँज से गूंजता रहा । उन्होंने जब अपनी कविता पाठ किया जब से धरती पर जन्म लिया जब से होश संभाला है , जब से प्रश्नों को पाला है पढ़ी तो कुछ देर तक तालियां रुकी नहीं। उसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे मशहूर कवि श्रीकांत श्री एवं महिमा श्री की कविताओं ने भी श्रोताओं को बांधे रखा । इस मौके पर निरावधी से जुड़े हुए कवियों ने भी अपनी कविता पाठ किया जिसमें ज्ञान प्रकाश गुप्ता जी की हास्य कविता प्रेमिका मिली तहसील चौक वाली सब्जी मंडी में…. ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया वहीं दूसरी ओर नूपुर की कविता मैं जननी तो नहीं पर अंश हूं तुम्हें जीवन की रोशनी देने वाला सारांश हूं …. एवं तानिया की कविता अभियान से बड़ा अहंकार है यहां आत्म सम्मान को बातें मत करो सब व्यर्थ है… ने लोगों को कार्यक्रम में बांधे रखा वही खामोश इंसान की रचनाओं ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया । इस मौके पर सौरभ शर्मा ,तरन्नुम, प्रखर, अविरल, विपुल, आकाश बत्रा, आगरांशु, अंशुल सिंह, लावण्या, श्लोक गर्ग ,हिमानी गवरी, खुशी, इरा मठपाल, शिवानी, हरीश कंडवाल, आकाश त्यागी, ज्योति, गोविंद ,विवेक आदि ने भी अपनी कविताएं पढ़ी।
इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक डॉक्टर प्राची कंडवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया वही सभी कवियों का धन्यवाद किया कि उन्होंने निरावधी जैसे मंच पर विश्वास जताते हुए आज अपना समय देकर इस पोएट्री मेले की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर एयर विंग्स की ओर से उनकी पूरी टीम भी मौजूद रही । कार्यक्रम में कुछ महिला उद्यमियों को भी मंच दिया गया था कि वे अपने उत्पाद भी प्रदर्शित कर सकें।

188 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *