मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
प्रिंस चौक के पास खालसा सीट कवर के गोदाम में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसने आसपास के गोदामों को भी चपेट में ले लिया। संकरी गली के कारण दमकल कर्मियों को राहत कार्य में कठिनाई हुई, जिसके बाद दीवार तोड़कर आग पर करीब चार घंटे में काबू पाया गया। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया,
प्रिंस चौक के पास स्थित खालसा सीट कवर के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटों ने आसपास के गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। सीट कवर और अन्य ज्वलनशील सामान के जलने से उठे घने धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गली होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने दूसरी ओर से दीवार तोड़कर आग बुझाने का रास्ता बनाया।
गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान, जिसमें ट्रांसपोर्ट से आए घी के डिब्बे भी शामिल थे, आग की भेंट चढ़ गया। राहत की बात यह रही कि सभी कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
करीब चार घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था।
