मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
ऑपरेशन रिकवरी में कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लौटाई
रिपोर्ट शाहनवाज खान
पिरान कलियर/हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत थाना कलियर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न कंपनियों के 52 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
हरिद्वार पुलिस अपराध और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में खोए हुए मोबाइल फोन वापस दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत थाना कलियर पुलिस ने उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से भी मोबाइल ट्रेस कर रिकवर किए।
रविवार, 26 जुलाई 2026 को थाना कलियर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। लंबे समय से अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर मोबाइल वापस मिलते ही खुशी साफ दिखाई दी। सभी ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली और जनहित में किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।
बरामद मोबाइलों का विवरण
Moto – 3
Oppo – 12
Tecno – 2
Samsung – 5
Realme – 7
iQOO – 2
Vivo – 14
Poco – 2
Redmi – 5
ऑपरेशन रिकवरी में शामिल पुलिस टीम
क्षेत्राधिकारी भगवानपुर – सुमित पाण्डे
प्रभारी निरीक्षक – कमल मोहन भण्डारी
वरिष्ठ उपनिरीक्षक – राजेश बिष्ट
मुख्य आरक्षी – सोनू चौधरी
मुख्य आरक्षी – जयप्रकाश
होमगार्ड – ललित
हरिद्वार पुलिस का “ऑपरेशन रिकवरी” आमजन के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर सामने आया है। CEIR पोर्टल की मदद से खोए हुए मोबाइलों की लगातार बरामदगी यह साबित कर रही है कि तकनीक और पुलिस की सक्रियता के मेल से लोगों की बहुमूल्य संपत्ति सुरक्षित वापस दिलाई जा सकती है। सावन के पावन माह में 52 लोगों को उनके खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने खुशियों का अनमोल उपहार दिया है।


