पिस्तौल लहराकर डांस करते भीम आर्मी के सदस्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रुड़की-: दोस्त की शादी में एक हाथ मे बंदूक व एक हाथ मे पिस्तौल लेकर डांस करते हुए रौब व शान में अपनी वीडियो बनवाना भीम आर्मी के सोनू लाठी को महंगा पड़ गया। सोनू लाठी की उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रुड़की पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर बंदूक जब्त कर ली है।

पुलिस कप्तान हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर दबंगई व हथियारों के दम पर रौब झाड़ने वालो के खिलाफ अपनी टीम को सख्त से सख्त कार्यवाही व किसी भी सूरत में न बख्शने को कहा है,जिसपर हरिद्वार पुलिस टीम सोशल मीडिया पर पैनी नज़र बनाये हुए है। पुलिस कप्तान ने ऐसी घटनाओं में लिप्त लोगो को कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा है कि कई बार ऐसी हरकतों से बड़ी घटना घट जाती है। सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वालों ऐसे लोगो को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

गौरतलब है कि जनपद के रुड़की क्षेत्रांतर्गत अपने दोस्त की शादी में एक हाथ में पिस्टल और एक हाथ में बंदूक़ लहराकर डांस करते हुए भीम आर्मी के सोनू लाठी निवासी- ढ़न्देरा कोतवाली रुड़की का वीडियो वायरल हो रहा था,जिसपर पुलिस टीम द्वारा उक्त वीडियो के वायरल होते ही संज्ञान लिया और फौरन कार्यवाही में सोनू लाठी और लाइसेंस धारक पुरुषोत्तम सिंह पुत्र मूला सिंह निवासी ढँढेंरा के ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट में मुक़दमा पंजीकृत किया है।

पुलिस द्वारा सोनू लाठी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बंदूक़ लाइसेंस धारक पुरुषोत्तम सिंह की बंदूक जब्त कर ली है। वीडियो में दिखाई दे रही पिस्तौल के संबंध में सोनू लाठी से पूछताछ की जा रही है।

162 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *