मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रिपोर्ट शाहनवाज खान
पिरान कलियर
कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लगभग 15 दिनों से लापता 19 वर्षीय युवती को हरियाणा के गुरुग्राम से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर परिवार ने कलियर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, आगरा जनपद के लौहामंडी क्षेत्र स्थित पीर बहादुरी नौबस्ता निवासी फरजाना पत्नी अलाउद्दीन ने 3 जून 2026 को कोतवाली पिरान कलियर में अपनी पुत्री चांद (19 वर्ष) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनकी पुत्री 2 जून की शाम करीब चार बजे अक्सा होटल, पिरान कलियर से बिना बताए कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर युवती की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, युवती के हुलिए और फोटो के आधार पर लगातार खोजबीन की तथा मोबाइल फोन की लोकेशन के जरिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 18 जून 2026 को युवती को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सिकंदरपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक पूछताछ के उपरांत युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में अग्रिम विवेचना की कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय, महिला उपनिरीक्षक विशाखा राठौर तथा हेड कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल रहे।
पुलिस की इस सफल कार्रवाई पर परिजनों ने राहत व्यक्त करते हुए पूरी टीम का धन्यवाद किया और उनकी सराहना की।
