मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। अधिवक्ता राकेश पाल ने उत्तराखंड राज्य के सभी बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों एवं सचिवों की एक प्रभावशाली संयुक्त समिति गठित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर शीघ्र बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया है।
अपने पत्र में राकेश पाल ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए राज्य स्तर पर सभी बार एसोसिएशनों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रस्तावित बैठक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को उत्तराखंड में लागू कराने, अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, पेंशन, चैम्बर निर्माण, आवास, पुस्तकालय एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में राज्य सरकार के समक्ष संयुक्त रूप से मांग रखी जाए।
राकेश पाल ने अधिवक्ता कल्याण निधि के विस्तार, अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान एवं पेशेगत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी राज्य स्तर पर एक साझा रणनीति तैयार करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने अधिवक्ता समाज के व्यापक हित में सभी बार एसोसिएशनों से इस विषय पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र बैठक आयोजित करने का आग्रह किया है।
