सील तोड़कर दुकान पर अवैध कब्जा, ठेकेदार पर गंभीर आरोप

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रिपोर्टर शाहनवाज खान 

प्रशासन की अनुमति के बिना खोली गई दुकान नंबर 03, शिकायतकर्ता ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दरगाह प्रशासन द्वारा सील की गई दुकान नंबर 03 को अवैध रूप से खोलकर उस पर कब्जा कर लिया गया। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय निवासी सुहेल पुत्र साबिर ने प्रबंधक/तहसीलदार दरगाह को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, कुछ दिन पहले अकाउंटेंट और सुपरवाइजर द्वारा दुकान नंबर 03 को विधिवत सील किया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बिना किसी टेंडर प्रक्रिया और बिना प्रशासनिक अनुमति के ठेकेदार सलीम मकोया ने सील तोड़कर दुकान पर कब्जा कर लिया।

जब यह मामला दरगाह कार्यालय पहुंचा, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने साफ तौर पर कहा कि इस कब्जे के लिए न तो कोई अनुमति दी गई है और न ही प्रबंधक या संयुक्त मजिस्ट्रेट की ओर से कोई आदेश जारी हुआ है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कार्य किया गया।

शिकायतकर्ता ने इसे पूरी तरह गैर-कानूनी बताते हुए ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति कानून की अवहेलना करने की हिम्मत न करे।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाता है और दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है।

73 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *