मानव अधिकार संगठन की प्रेस वार्ता: सरकार के निर्णयों का समर्थन, विपक्ष की राजनीति की आलोचना

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

सहारनपुर से सचिन तनेजा की रिपोर्ट।

मानव अधिकार संगठन द्वारा सहारनपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी सुशील चौधरी ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन और वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संगठन समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ देशहित में सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों का समर्थन करता है।

सुशील चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा मौजूदा सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका संगठन विरोध करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाए जाने की मानव अधिकार संगठन निंदा करता है।

प्रेस वार्ता में संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशा सिंह एवं राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पा पवार भी मौजूद रहीं। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि विपक्ष आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रहा है। उनका कहना था कि केंद्र सरकार छात्राओं के भविष्य को लेकर गंभीर है, जबकि विपक्ष जानबूझकर ऐसे मुद्दों को उठाकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।

महिला नेताओं ने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो यह सहारनपुर के लिए गौरव की बात होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र के सभी वर्गों का उन्हें व्यापक समर्थन मिलेगा और महिला शक्ति भी इसमें अपना पूर्ण योगदान देगी।

इस अवसर पर मानव अधिकार संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *