मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारतीय सेना और उनके परिवारजन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और बलिदान का परिचय दिया और अपनी तरह के विशिष्ट और अत्यंत चुनौतीपूर्ण इस युद्ध मे भारतीय सेना ने विजय पताका फहराई। अनेक वीरों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। विशेष रूप से देवभूमि उत्तराखंड के वीर जवानों ने सर्वाधिक संख्या में अपने प्राणों का बलिदान दिया। सभी देशवासियों को अपने वीर सैनिकों पंर गर्व है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार सुनिश्चित करे कि शहीदों के लिए या उनके नाम पर जो घोषणाएं हुई हैं उनको अधूरा न रखा जाए। परिजनों का ध्यान रखा जाए, यह सुनिश्चित किया जाए कि शहीद सैनिकों के परिवारों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। शहीदों की प्रतिमाओं का समय समय पर समुचित रखरखाव किया जाए।
इस अवसर पर प्रदेश के प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, डॉ अरुण रतूड़ी ,अनुराधा तिवारी , अनुराग गुप्ता ,राम कुमार थपलियाल , अवंघेश कटारिया ,सुनील जायसवाल ,अरविंद गुरुग,आलोक मेहता, , मोहम्मद फ़ारुख़ ,डॉ अरुण रतूड़ी , र्जुन पासी, , सहजद अंसारी, अरुण, संजय गाम, गौतम, जगत सिंह, विजय सिंह, विजय चौहान, विजय सिंह, सुकराम, अशोक कुमार, विजय सिंह,, संजय सिंह,आदि उपस्थित थे।
