मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रिपोर्ट शाहनवाज खान
पिरान कलियर/देहरादून।
हज-2027 की पवित्र यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए उत्तराखंड राज्य हज समिति ने महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। समिति ने स्पष्ट किया है कि हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 20 जुलाई 2026 आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के निर्देशानुसार इस वर्ष आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में सभी इच्छुक आवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष ख़तीब अहमद ने प्रदेश के सभी संभावित हज यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी आवेदक हज-2027 की गाइडलाइन का पालन करते हुए समय पर आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
समिति ने यह भी कहा कि आवेदन केवल हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इसलिए किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और केवल अधिकृत माध्यम से ही आवेदन करें।
हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले सभी इच्छुक लोगों से अपील की गई है कि वे 20 जुलाई 2026 से पहले अपना आवेदन हर हाल में पूरा कर लें।
