नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत पर बढ़ा बवाल, निष्पक्ष जांच की मांग; DG स्वास्थ्य को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। निशा नर्सिंग होम में कथित चिकित्सकीय लापरवाही से जच्चा और बच्चे की मौत के मामले में पीड़ित परिवार और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार को महानिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) उत्तराखंड को ज्ञापन सौंपा।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट से वे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि रिपोर्ट में स्वयं यह स्वीकार किया गया है कि मरीज का ऑपरेशन (LSCS) किया जाना उचित नहीं था। इसके बावजूद ऑपरेशन किया गया और समय पर रेफर न किए जाने से मरीज की हालत बिगड़ गई।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि नर्सिंग होम का पंजीकरण एक डॉक्टर के नाम पर है, जबकि ऑपरेशन किसी अन्य डॉक्टर ने किया, जो नियमों का उल्लंघन है। पीड़ित परिवार ने मामले की उच्च स्तरीय मेडिकल बोर्ड से दोबारा निष्पक्ष जांच कराने और उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की एथिक्स कमेटी से जांच कराने की मांग की है।

इस मामले में श्रीनगर, चमोली, अल्मोड़ा और पौड़ी सहित कई जिलों के सामाजिक संगठनों ने भी पीड़ित परिवार का समर्थन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महानिदेशक स्वास्थ्य ने मामले में जल्द नई समिति गठित कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

74 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *