मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महान पार्श्व गायक किशोर कुमार को भारत रत्न देने की मांग को लेकर दून के प्रशंसकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से केन्द्र सरकार को ज्ञापन भेजा है।
नवीन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किशोर कुमार के प्रशंसक गांधी पार्क में एकत्र हुए और डीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रुप के संचालक नवीन कुमार ने बताया कि किशोर कुमार सदी के महान गायक थे। फिल्म संगीत की दुनिया में उनकी अहम भूमिका रहती थी। लिहाजा उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।
जिलाधिकारी के माध्यम से मोदी सरकार को भेजे गए प्रार्थना पत्र में लिखा कि उनके प्रसंशको, फैन्स व भक्तो द्वारा नवीन म्यूजिकल ग्रुप के माध्यम से मांग कर हैं कि सदी महान गायक किशोर कुमार को जल्द से जल्द भारत रत्न दिया जाये जो कि संगीत की दुनिया में एक अहम भूमिका रखते हैं तथा उनके प्रसशक व भक्तो द्वारा यह मांग की जा रही है।
अतः आपसे प्रार्थना है कि सदी के महान गायक किशोर कुमार जी. को भारत रत्न दिलाये जाने के सम्बन्ध में मोदी सरकार (बी.जे.पी.) को प्रार्थना पत्र भेजने की महान कृपा करें, प्रार्थी आपका सदैव आभारी रहेगा।
