मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
दून पुलिस और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी की चलते बड़ी अनहोनी टल गयी। प्रेमनगर क्षेत्र में पैट्रोल से भरे टैंकर में आग लगने की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया। टैंकर में 14 हजार लीटर पैट्रोल भरा था जिससे बडा हादसा हो सकता था।
मामला थाना प्रेमनगर क्षेत्र का है।
आज कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि केहरी गांव, लॉ कॉलेज के पास मुख्य हाईवे पर पैट्रोल से भरे एक टैंकर में आग लग गई है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल और फायर स्टेशन देहरादून, सेलाकुई और ओएनजीसी से दमकल के वाहन और NDRF की टीम मौके पर पहुँची तथा मुख्य हाईवे पर दोनो ओर से रूट डायवर्ट करते हुए घटनास्थल पर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया।
दमकल के वाहनों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टैंकर में लगी आग पर समय रहते काबू पाया गया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना के कारणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उक्त पैट्रोल टैंकर में 14 हजार लीटर पैट्रोल भरा हुआ था। दमकल कर्मियों द्वारा समय रहते आग पर काबू पाया गया, अन्यथा बडी अनहोनी घटित हो सकती थी। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।
