मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
डोईवाला । एक मदद ब्लड ग्रुप समिति एवं रेड कार्पेट सैलून की ओर से भानियावाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिसको परिवर्तन ब्लड बैंक ऋषिकेश में भिजवाया है । एक मदद ब्लड ग्रुप समिति का यह 12 वा रक्तदान शिविर था। रक्तदान शिविर का शुभारंभ संस्था के सदस्य एवं रेड कार्पेट सैलून के संचालक परवेज अहमद उर्फ पारस के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए। और रक्तदान करने से घबराना नहीं चाहिए रक्तदान करने से शरीर तंदुरुस्त और नया खून मिलता है जिससे इंसान के शरीर में कोई घातक रोग नहीं बनता है समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने बताया युवाओं को प्रेरित करने के लिए यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। व्यक्तियों से निवेदन किया गया कि रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए जिससे कि हम दूसरों की जान बचा सके। हम लगातार लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक कर रहे है। ओर समय समय पर रक्तदान शिविर के आयोजन होने चाहिए जिससे अस्पतालों में भर्ती मरीजों को रक्त की कमी ना हो और किसी की मृत्यु रक्त की कमी के कारण ना हो । समिति के सदस्य साहिल अली ने बताया कि समिति द्वारा लगातार हर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है क्योंकि रक्त को हम मशीन से नहीं बना सकते है यह सिर्फ मानव शरीर से ही निकाला जा सकता है और मानव शरीर से ही निकल कर किसी जरूरत मंद व्यक्ति की रक्त की कमी पूरी होती है और कहा के रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से उपहार भी दिए गए है जिससे युवाओं का उत्साह वर्धन हो ।रक्तदान शिविर में समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन, सदस्य कमाल अहमद साहिल अली अहमद राजा रशीद अली परवेज अहमद पारस जीशान फरीद शाहनवाज शाकिब मोहम्मद अमान मुस्कान साहिल आदि मौजूद रहे
