मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून, 11 अगस्त
कार्मिक संगठनों सहित पेंशनर्स संगठन की एक बैठक आज स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में उनके देहरादून स्थित आवास पर संपन्न हुई जिसमें गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व प्रांतीय अध्यक्ष चो0ओमवीर सिंह व जिला अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह थापली के द्वारा किया गया।
जिसमें पेंशनर्स की गोल्डन कार्ड की व्यवस्था में आ रही समस्याओं के संबंध में व्यापक संशोधन करने की मांग उठाई है। माननीय मंत्री सुबोध उनियाल जी के द्वारा गोल्डन कार्ड हेतु कार्मिकों का अंशदान बढ़ाने की बात कही जिस पर ठाकुर शेर सिंह के द्वारा विरोध किया गया तथा कहा गया की कार्मिकों का अंशदान बढ़ाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, परंतु पेंशनर्स का अंशदान की बढ़ोतरी वह किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा की पेंशनर्स की पेंशन कार्मिकों के वेतन से आघी है तथा एक कार्मिक का परिवार कम से कम 6 व्यक्तियों का होता है जबकि पेंशनर का परिवार सिमट कर मात्र दो व्यक्तियों का ही रह जाता है ऐसी स्थिति में पेंशनर्स के अंशदान को कम किया जाना न्यायोचित है।
पेंशनर्स संगठन की ओर से सरकार को निःशुल्क चिकित्सा का अपना संकल्प और दायित्व याद दिलाते हुए सी जी एच एस की तरह ही कैशलेश चिकित्सा व्यवस्था लागू करने का भी अनुरोध स्वास्थ्य मंत्री से किया है। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे, प्राधिकरण के सी ई ओ हयांकी आदि व कर्मचारी संगठनो की ओर से सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट, सुमन सिंह वल्दिया तथा अन्य कई संगठनो के पदाधिकारीयो के द्वारा भाग लिया गया।
