मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा इंडिया गठबंधन के नेताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया तथा उनका पुतला फूंका। गोगी ने कहा कि भाजपा नेता का बयान घोर आपत्तिजनक है और वे तत्काल माफी मांगें। भाजपा और इसके नेताओं का आचरण ही भ्रष्ट है। इनके नेता अनाप शनाप कामों में लगे हैं अनाप शनाप बोलते हैं। ऊपर से दावा करते हैं कि हम संस्कारित पार्टी हैं। ये आडंबर और दिखावे वाले लोग हैं। ये केवल धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं नफरत फैलाते हैं और धर्म की आड़ में ही अपने दोषपूर्ण आचरण को अपनी असफलता को छुपाते हैं।
भाजपा की विचारधारा वाले लोगों का ये पाखंड और अभद्रता कोई आज की बात नहीं बल्कि आजादी से पहले से चली आ रही है। पहले इन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के विरुद्ध अंग्रेजों का साथ दिया अब लोगों को भ्रमित करने के लिए कांग्रेस और सहयोगी दलों को भला बुरा कहते रहते हैं। लोगों को ops चाहिए और अग्निवीर योजना की समाप्ति चाहिए लेकिन उसका इन्होंने नाम तक बजट में नहीं लिया। इन्हें अपनी नफरत की राजनीति पर इतना भरोसा है। उत्तराखंड के सैनिक और कर्मचारी और उनके परिवार लोकसभा चुनाव में दुष्यंत गौतम और उनकी पार्टी को जवाब देंगे।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत ,प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल ,नवीन जोशी ,संजय शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, वकार अहमद, केतन रावत, संजय गौतम, अशोक कुमार ,गोपाल सिंह , मुकेश रेगमी, संजय भारती, रिपू दमन सिंह, अभिषेक तिवारी, देव सिंह नेगी, राजेश उनियाल, मगरूब आलम,उदय सिंह,सलीम अंसारी ,मनीष गर्ग ,चुन्नीलाल ढिगियां,मोहित भाटिया, विरेन्द पंवार, भूपेंद्र नेगी,गगन छाछर , कंचन रेगमी, एस.बी.थापा, आलोक मेहता , आदर्श सूद आदि उपस्थित थे।
